Random Posts

header ads
header ads

सड़कों पर कब सबसे तेज दौड़ती है मौत !

खौफनाक हादसे ने सबको दहला दिया…

सड़कों पर कब सबसे तेज दौड़ती है मौत !

नई दिल्ली l कंझावला में हुए खौफनाक हादसे ने सबको दहला दिया है, जिसमें एक लड़की स्कूटी से घर लौट रही थी उसे एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं लड़की एक्सीडेंट के बाद कार में फंस गई और इसी हालत में कई किलोमीटर तक घिसटती रही। कई किलोमीटर तक कार में फंस कर घिसटती रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कार में सवार 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ये हादसा था या साजिश इसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। लेकिन किया आपको पता है भारत में सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट किस वक्त होते हैं ? 

ये हादसे साय 4 बजे से रात 11 या रात्रि 3 से 5  बजे के बीच सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं। लेकिन आकड़ों के अनुसार साल 2021 में कुल 4 लाख 12 हजार 432 सड़क हादसे हुए। इसमें से 1 लाख 58 हजार 646 हादसे दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच हुए। हर साल कुल हादसों में सबसे ज्यादा होते हैं। साल 2021 में शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच कुल 85 हजार 179 हादसे हुए, जो कुल मामलों का 21 फीसदी है। वहीं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 73 हजार 467 हादसे हुए जो कि कुल मामलों का 18 फीसदी है। 

वहीं 2021 में 4996 ऐसे हादसे थे, जिनका समय का पता नहीं लग पाया। सबसे ज्यादा सड़क हादसे तमिलनाडु में हुए। वहां कुल 14 हजार 416 हादसे दर्ज किए गए। इसके बाद मध्यप्रदेश में इस समय अंतराल में कुल 10,332 हादसे हुए। इसके बाद केरल में 7350, कर्नाटक में 7260 और उत्तर प्रदेश में 5986 हादसे दर्ज किए गए। इन पांचों राज्यों में दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के दौरान 82,879 दुर्घटना के मामले दर्ज किए गए, जो कि इस समय अंतराल के कुल हादसों का 52 फीसदी से ज्यादा है।

Post a Comment

0 Comments