Random Posts

header ads
header ads

12 फरवरी को भोपाल में न्याय यात्रा से इंकलाब लाने युवाओं का किया आह्वान

मुरैना पहुंचे भीम आर्मी के चंद्रशेखर रावण...

12 फरवरी को भोपाल में न्याय यात्रा से इंकलाब लाने युवाओं का किया आह्वान

मुरैना। भारत मे न्याय के लिए भीख मांगनी पड़ती है। हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर भारत मे लोकतंत्र की स्थापना की थी। इसी देश मे आज गरीब, दलितों और पिछड़ों का शोषण किया जा रहा है। बीजेपी सरकार ने मध्य प्रदेश में ही नहीं, बल्कि पूरे देश मे यह एहसास करा दिया है कि, वह हमारी हितेषी नहीं हो सकती। इसलिए समय आ गया है, कि उठो-जागो और अपने अधिकारों को पाने के लिए आंदोलन करो। आगामी 12 फरवरी को भोपाल में इंकलाब लाकर सरकार का तख्ता पलटना है। यह बात भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने आज मुरैना में एक सभा के दौरान कही। यहां पर भीम आर्मी सेना ने न्याय यात्रा के तहत रेस्ट हाउस से एक रैली निकाली।

जानकारी के अनुसार मुरैना में न्याय यात्रा के तहत भीम आर्मी सेना ने एक रैली निकाली। यह रैली रेस्ट हाउस से शुरू होकर एमएस रोड होते हुए रुई की मंडी में पहुंची। यहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा मे भीम आर्मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, चुनाव से पहले सभी पार्टियां बड़े-बड़े वायदे करती है, लेकिन सरकार बनते ही हमारे लोगों पर पुलिस से पिटवाकर जेलों में बंद करवा देते है। यही सरकार की नियती है। इसलिए न्याय यात्रा के तहत गांव-गांव जाकर अपने बहुजन समाज के लोगों को जाग्रत करना है। उन्हें बताना है कि, भारत मे न्याय व अधिकार आसानी से नहीं मिलते है। इनके लिए संघर्ष करना पड़ता है, भीख मांगनी पड़ती है। 

उन्हें यह भी बताना है कि, राजनीति में, ज्यूडिशियरी में और एडमिनिस्ट्रेशन में हम लोग इनसे पीछे है। बाबा साहब ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था करते हुए यह शंका जाहिर की थी कि, इससे हम लोग राजनीति में भागीदारी तो कर सकते है, लेकिन आर्थिक व अन्य क्षेत्रों में समान नहीं हो सकते। जब तक आर्थिक समानता नहीं होगी। ऊंच-नीच की खाई बनी रहेगी। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश में ही नहीं पूरे देश मे बीजेपी सरकार ने यह एहसास करा दिया है कि, वे कभी भी बहुजन समाज की हितेषी नहीं हो सकती है।

उन्होंने गरीब, दलित व पिछड़ों का शोषण किया है। न्याय यात्रा से हम बहुजन समाज को जगाना चाहते है। उठो ओर अपने अधिकार और न्याय के लिए लड़ो। अंत मे उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि, में आपको गाड़ी, खाना और पैसा तो नहीं दे सकता। यह स्वाभिमान और न्याय की लड़ाई है। इसलिए अपने पैरों से ही आना होगा। आगामी 12 फरवरी को भोपाल में ऐसा इंकलाब लाना है, जिससे सरकार का तख्ता पलट जाए।

Post a Comment

0 Comments