Random Posts

header ads
header ads

डरावनी भविष्यवाणियां उड़ा देंगी आपके होश

नास्त्रेदमस की 2023 के लिए ये...

डरावनी भविष्यवाणियां उड़ा देंगी आपके होश

2023 नया साल आने में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध संकट के बीच दुनिया के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि आने वाला साल 2023 कैसा होगा? फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं जो बेहद डरावनी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में ऐसी भविष्यवाणियां (2022 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। 

साल 2023 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कई डरावनी भविष्यवाणियां की थीं जो इन दिनों चर्चा में हैं। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस की साल 1566 में मौत हुई थी जिससे पहले उन्होंने 6,338 भविष्यवाणियां की थीं। इसमें उन्होंने बताया है कि दुनिया का अंत कब और कैसे होगा। 

नास्त्रेदमस की साल 2023 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां 

मंगल पर पहुंचेगा इंसान

नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की थीं। उन्होंने दावा किया था कि मंगल ग्रह पर प्रकाश पड़ रहा है। इसको लेकर कई लोगों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने मंगल ग्रह पर इंसान के पहुंचने की भविष्यवाणी की है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि मंगल पर पहुंचाने से संबंधित मिशन को बड़ी सफलता मिल सकती है। तीसरा विश्व युद्ध

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, साल 2023 में भी यूक्रेन और रूस के बीच टकराव जारी रहेगा। उन्होंने आशंका जताई है कि यह युद्ध तीसरे विश्व युद्ध में बदल सकता है। उनका दावा है कि 2023 में भी यह युद्ध 7 महीने तक चलेगा। कई लोगों का मानना है कि चीन और ताइवान के बीच संघर्ष शुरू हो सकता है। इसके साथ ही मानते हैं कि ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका आएगा और यह एक बड़े युद्ध का रूप लेगा। 

पोप पर भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि पोप बदल जाएंगे। अगर यह होता है कि पोप फ्रांसिस के स्थान पर कोई और नया आएगा। नास्त्रेदमस ने कहा है कि पोप फ्रांसिस आखिरी सच्चे पोप होंगे। अगला पोप भ्रष्टाचार करेगा। बरसेगी आग 

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, शाही भवन पर आकाशीय आग गिरेगी। उनका दावा था कि सभ्यता की राख से नई सभ्यता का उदय होगा। कई लोग दुनिया खत्म होने से इसे जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ दुनिया के नए कानून से इसी व्याख्या कर रहे हैं। 

दो महान शक्तियां आएंगी साथ

नास्त्रेदमस ने दो महान शक्तियों के नए गठबंधन बनाने की भविष्यवाणी की है। नास्त्रेदमस के मुताबिक, एक मजबूत आदमी और एक कमजोर पुरुष या महिला नेता के बीच यह गठबंधन होगा। उन्होंने कहा था कि इसके प्रभाव अच्छे होंगे, लेकिन लंबे समय तक नहीं रहेंगे।

दुनिया में आर्थिक संकट

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, दुनियाभर के कई देश आर्थिक संकट से परेशान दिखाई देंगे। कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन की जंग के बाद कुछ देशों में लोगों को ठीक से खाना तक नहीं मिलेगा। बेरोजगारी चरम पहुंच जाएगी। लाखों लोग अपनी नौकरियां खो देंगे। इंसान ही इंसान को खाने के लिए दौड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments