अपने अंतिम संस्कार के लिए भी उनने जिम्मेदारी ट्रस्ट को दी है...
महिला शिक्षक ने अपनों से निराश होकर की 1 करोड़ की संपत्ति दान
श्योपुर। एक महिला शिक्षक ने अपने पति और बेटों से परेशान होकर अपने जीवन भर की कमाई और संपत्ति को ट्रस्ट में दान कर दिया है। अपने अंतिम संस्कार के लिए भी उनने जिम्मेदारी ट्रस्ट को दी है। शिक्षिका अपने दोनों बेटों के व्यवहार से परेशान है।
शिक्षिका शिवकुमारी रोज समय से पहले स्कूल पहुंच जाती हैं। बच्चों को पढ़ाती हैं। वह बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की हैं। उन्होंने अपने जीवन भर की पूंजी और संपत्ति को हनुमान मंदिर ट्रस्ट के नाम कर दिया है। उन्होंने अपनी वसीयत के माध्यम से बैंक बैलेंस जीवन बीमा पालिसी से मिलने वाली रकम सोना चांदी सभी मंदिर ट्रस्ट को दान में देकर मरने के बाद उनके क्रिया कर्म की जिम्मेदारी भी ट्रस्ट को सौंप दी है।
एक करोड़ रुपए से अधिक की नगद राशि और संपत्ति उन्होंने ट्रस्ट में दान की है। इसकी सूचना उन्होंने एसडीएम को भी दे दी है। वह अपने पति और बच्चों के क्रियाकलापों से संतुष्ट नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।
0 Comments