देव दीपावली की भव्य दीपयात्रा में सम्मलित हुए सैकड़ों श्रद्धालु

 

हजीरा से किलागेट तक जगमगाए दीपक...

देव दीपावली की भव्य दीपयात्रा में सम्मलित हुए सैकड़ों श्रद्धालु

ग्वालियर। देव दीपावली के उपलक्ष्य में ग्वालियर में पहली बार उपनगर ग्वालियर के हजीरा स्थित रामजानकी मंदिर से दीपयात्रा निकाली गई , जिसमें श्रद्धालु महिलाएं कलश और दीपक लेकर शामिल हुईं। कतारबद्ध महिलाएं एवं जगमगाती दीपमाला ने समूचे वातावरण को उल्लाासित कर दिया। जहां से भी यह अनूठी यात्रा गुजरी, लोगों ने पुष्पवर्षा कर उसका स्वागत किया। शाम होते ही महिला पुरूष इस अनूठे आयोजन में सम्मलित होने के लिए जुटना शुरू हो गए। खासतौर पर महिलाओं में इस आयोजन को लकेर भारी उत्साह था। इससे पहले वो श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में तो शामिल हुई थीं, लेकिन दीपयात्रा में शामिल होने का पहला अनुभव था। शाम ढलतेे ही रामजानकी मंदिर दीपमालिका से जगमगाने लगा और फिर कतारबद्ध होकर दीपयात्रा निकाली गई। जहां से भी जगमगाती हुई यह यात्रा गुजरी श्रद्धआलुओं ने आतिशबाजी कर और फूल बरसाकर उसका स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि कधार्मिक नगरियों में इस तरह की यात्रा निकाली जाती हैं, लेकिन ग्वालियर में पहली बार देव दीपावली पर दीपयात्रा का संयोजन करने के लिए राजेश सोलंकी साधुवाद के पात्र हैं। ऐसी धार्मिक यात्राएं हमें हमारी संस्कृति ओर परंपराओं से जोड़ती हैं। मेरी शुभकामना है कि वे हर वर्ष ऐसी यात्रा निकाले। संयोजक राजेश सोलंकी ने कहा कि काशी और मालवा में देव दीपावली पर ऐसी यात्राएं निकलती हैं, तो मेरे मन में विचार आया कि अपने शहर में भी ऐसी यात्रा निकाली जाए। मुझे खुशी है कि मैं अपने इस विचार को शहर की धर्मप्रेमी जनता के सहयोग से साकार कर पाया। किलागेट पर यात्रा के समापन के बाद बादलगड़ सरस्वती शिशु मंदिर में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर  गौरव जी महाराज, समर्थतीर्थ महाराज , श्री रोकड़िया बाबा,कमल पूरी महाराज पंडीत दुर्गेश दिक्षित  मौजूद रहे l

भाजपा के प्रदेश मंत्री  केशव सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मीना सचान, रेखा धोलाखंडी, मुरारी मित्तल, प्रयाग तोमर, विश्वर्धन भट्ट, सतीश साहू, कोमल सिंह पवैया, सोनू त्रिपाठी, अंजली रायजादा, मनीष राजौरिया, ब्रजमोहन शर्मा, हरियोम झा, चेतन मंडलोई, गिर्राज व्यास, मुलायम सिंह यादव, दीपक शर्मा, महेश उमरैया, गुडूडी रत्नाकर, आरके गुप्ता, सपना राजावत, नितिन दीक्षित, कोकसिंह जाटव, चेतना तोमर, शैलेंद्र सिकरवार, मनोज राजपूत, मुकेश परिहार, संतोष गोडयाले, दिनेश जैन, अरुण कुलश्रेष्ठ, प्रियंका गर्ग, सतीश खटीक, दिनेश रावत, सचिन पचौरी, फैसल काजमी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments