फूलबाग स्थित मां लक्ष्मी बाई समाधि के सामने ...
गरबा डांडिया महोत्सव 2022 के सातवे दिन मां दरबार में गरबा के साथ सजा कवि दरबार
आरती में कांग्रेस के डा विधायक सतीश सिंह सिकरवार, डॉ केशव पांडे, आम आदमी पार्टी से मनीक्षा सिंह तोमर, अवधेश सिंह कौरव,रविंद्र सिंह और अशोक पटसरिया आदि सहित तमाम गणमान्यजन ने माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त कर कवि सम्मेलन एवं गरबा रास का आनंद लिया।
गरबा डांडिया आयोजन स्थल पर मनोरंजन, खानपान के संसाधन उपलब्ध कराए गए। चीन में बच्चों के लिए स्विमिंग पूल में टाय कार के साथ, झूले, मिकी माउस, खूबसूरत रंग बिरंगी लाइटिंग और डीजे सिस्टम के साथ चल रहे गरबा डांडिया महोत्सव 2022 छटा देखते ही बन रही है।
शहर का सबसे बड़ा आयोजक गरबा डांडिया महोत्सव 2022 के आयोजन पर शहर के युवा गदगद हैं। आने वाले अतिथियों एवं पार्टिसिपेट कर रहे युवाओं का भी कहना है कि इसी प्रकार का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए। आयोजन स्थल शहर के चारों तरफ के लिए वाहन व्यवस्था उपलब्ध है। यही कारण है कि लोगों को जगह पसंद आ रही है। क्योंकि जब गरबा समाप्त होता है तो रात्रि में वे अपने घर आसानी से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से वापस घरों पर जा सकते हैं। इसलिए यह स्थान इस प्रकार के आयोजन के लिए बहुत ही उपयुक्त है।
आयोजन आयोजन स्थल पर माता आदिशक्ति की त्रिमूर्ति पिंडी रूप में विराजी मां वैष्णो देवी शहरवासियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिसमें साक्षात मां काली मां वैष्णवी मां आदि लक्ष्मी के रूप विराजमान है। इस गरबा डांडिया रास में प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती है कोई भी पास के आधार पर डांडिया रिंग में प्रवेश कर अपनी प्रस्तुति दे सकता है। पास आयोजन स्थल पर उपलब्ध है। सभी शहर वासियों से आग्रह है कि एक बार गरबा डांडिया महोत्सव 2022 मैं आकर के इस भक्ति मैं आयोजन में शिरकत करें।
0 Comments