राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ सीएम ने किया वृक्षा रोपण

 हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में युवा मोर्चा ने भी लगाए पौधे...

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ सीएम ने किया वृक्षा रोपण 


ग्वालियर l  05 सितम्बर l मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, करंज, सप्तपर्णी, नीम, बरगद, मौलश्री और कचनार के पौधे लगाए। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने भी पौध-रोपण किया। पौध-रोपण में प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, सासंद खजुराहो , वी.डी. शर्मा, विधायक अशोकनगर जजपाल सिंह जज्जी तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया सम्मिलित हुईं।मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ युवा मोर्चा द्वारा हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में पौध-रोपण किया। उल्लेखनीय है कि मोर्चा द्वारा प्रदेश में 75 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान में 11 सितम्बर से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म-दिवस 17 सितम्बर तक 25 लाख पौधे लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में 18 सितम्बर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर तक 25 लाख पौधे और तीसरे चरण में 26 सितम्बर से महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक 25 लाख पौधों का रोपण होगा। अभियान के लिए अब तक पंचायत स्तर पर 20 हजार 155 समितियाँ गठित की गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ शिक्षक दिवस पर शासकीय सरोजनी नायडू कन्या उच्चतर माध्ययमिक विद्यालय शिवाजी नगर भोपाल की शिक्षिका डॉ. गीता सिंह, सीएम राईज कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टी.टी. नगर भोपाल के शिक्षक धीरेन्द्र सिंह तोमर और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहाँगीराबाद भोपाल की शिक्षिका डॉ. ऊषा खरे ने पौधे लगाए। उल्लेखनीय है कि  धीरेन्द्र सिंह तोमर को वर्ष 2013 में, डॉ. गीता सिंह को वर्ष 2015 में तथा डॉ. ऊषा खरे को वर्ष 2018 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही सीएम राईज महात्मा गांधी हायर सेकण्डरी स्कूल भेल के शिक्षक  तबरेज खान, सुश्री तनु सिद्धू तथा सीएम राईज गोविंदपुरा हायर सेकेण्डरी स्कूल भोपाल की सुश्री संध्या शर्मा और डॉ. विपिन भी पौध-रोपण में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सुश्री पलक शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। सुश्री पलक की माता अंतर्राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबाल खिलाड़ी तथा विक्रम अवार्डी श्रीमती चंद्रलेखा शर्मा तथा परिवार की सुश्री कविता और सुश्री सांची भी पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं।मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नरोलिया ने अपनी पुत्र वधू श्रीमती रोमा नरोलिया के जन्म-दिवस पर पौधा लगाया।

Comments