राष्ट्रीय गौरव के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक अयोजित

यात्रा में शहर के पत्रकार, साहित्यकार, आदि होंगे शामिल…

राष्ट्रीय गौरव के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक अयोजित

ग्वालियर। मध्यप्रदेश पत्रकार संघ और प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में 7 अगस्त को राष्ट्रीय गौरव के साथ तिरंगा यात्रा बुधवार दोपहर 2 बजे प्रेस क्लब पर आयोजित की गई। बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों को ले कर चर्चा करते सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

तिरंगा यात्रा में शहर के  पत्रकार, साहित्यकार, मीडियाकर्मी, फोटो जर्नलिस्ट आदि शामिल होगे। तिरंगा यात्रा 7 अगस्त 2022 शाम 3 बजे प्रेस क्लब भवन से शुरू होकर फूलबाग, एम एल वी रोड, पड़ाव होते हुए वापस प्रेस क्लब पहुंचेगी, जहां तिरंगा यात्रा का समापन होगा।

Comments