त्याग, बलिदान और कुर्बानी कांग्रेस का इतिहास है : देवेन्द्र शर्मा

 

तिरंगा भारत की आस्था और विश्वास है और…

त्याग, बलिदान और कुर्बानी कांग्रेस का इतिहास है : देवेन्द्र शर्मा


ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में दक्षिण विधानसभा में हनुमान चैराहा से तिरंगा सम्मान पदयात्रा प्रारंभ होकर जनकगंज, गांधी मार्केट, सिंधी धर्मशाला, लाला का बाजार, गाढ़वे की गोठ, मामा का बाजार होती हुई सिंकदर कम्पू पर समाप्त हुई। 15 ग्वालियर विधानसभा में चार शहर का नाका से प्रारंभ होकर लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल पड़ाव पर समाप्त हुई, 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा में कटोराताल से प्रारंभ होकर लाल, बाल, पाल, प्रतिमा स्थल फूलबाग पर समाप्त हुई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने नागरिको को संदेष देते हुए कहा कि तिरंगा भारत की आस्था और विश्वास है और त्याग, बलिदान कुर्बानी कांग्रेस का इतिहास है।

आजादी के आंदोलन में वीरांगना लक्ष्मीबाई और मंगल पांडे से प्रेरणा लेकर कंाग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित मोतीलाल नेहरू, गंगाधार राव तिलक, विपिन दास पाल, लाला लाजपत राय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, बाबू जगजीवन राम, अरूणा आसिफ अली, खान अब्दुल गफार खान, मौलाना अबुल कलाम आजाद जैसे अनेक नेताओं के नेतृत्व में देश को अंग्रेजी हुकुमत से आजादी दिलाने के लिए त्याग, बलिदान, कुर्बानी दी है। आज जो भाजपा तिरंगे की बात करती है उस भाजपा ने हमेशा अपनी बल्दियत बदली है, आरएसएस, जनसंघ, जनमोर्चा और भाजपा के रूप में इस देश को गुमराह किया है, कांग्रेस का झंडा कल भी तिरंगा था, आज भी तिरंगा है और कल भी तिरंगा रहेगा।

पदयात्राओं में पदयात्रा प्रभारी रमेश चैरसिया, रशीद पहलवान, महेश कुशवाह, बेताल सिंह सिरोल, दर्शन मिश्रा, राघवेन्द्र चैहान, उमेश भदौरिया, सुरेन्द्र पाल, राघवेन्द्र शर्मा, अवधेश कौरव, आनंद शर्मा, सोनू कुशवाह, हमीद खां उस्मानी, मेहबूब खां चेनवाले, विजय कुशवाह, श्रीमती सीमा समाधिया, धर्मेन्द्र शर्मा, जीवाजी राव मंडोले, बेताल सिंह गुर्जर, रामनरेश परमार, यूवा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह भदौरिया, आसिफ अली, श्रीमती वीणा भारद्वाज, धर्मेन्द्र जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, कैलाश चावला, अब्दुल हमीद पप्पू, संजीव दीक्षित, मोनू भटनागर, बाबूलाल चैरसिया, शमशेर अली, तारिक पठान, लक्ष्मीनारायण श्रीवास, संजय फड़तरे, गजेन्द्र कुशवाह, शिवा कुशवाह, सुरेश कुशवाह, अंसार खान, सुरेश प्रजापति, चेतन भार्गव, प्रीती शर्मा, गीता प्रजापति, शुभम मधुरिया, अवधेश साहू, मिक्की तोमर, रामकिशन शर्मा सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे।


Comments