डबरा पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

जमीनी विवाद व रूपयों के लेनदेन पर से की गई थी हत्या…

डबरा पुलिस ने अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर हत्या के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी द्वारा दिनांक 24.07.22 की रात थाना डबरा सिटी क्षेत्र में हुए अंधेकत्ल को गंभीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जयराज कुबेर को थाना बल की टीम बनाकर प्रकरण का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देष पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा उक्त अंधेकत्ल की बारदात का खुलासा करने के लिये थाना डबरा सिटी की पुलिस टीम को लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन में एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा के मार्गदर्षन एवं नेतृत्व में डबरा शहर में दिनांक 24.07.2022 की दरमियानी रात को हुए अंधेकत्ल का खुलासा करने हेतु मुखबिर तंत्र को विकसित किया गया। दौराने विवेचना ज्ञात हुआ कि मृतक मनीराम धाकड़, ग्राम पटेवरी थाना बैराढ जिला शिवपुरी का रहने वाला है और उसका गांव के ही एक युवक से जमीनी एवं रूपयों के लेनदेन के लेकर विवाद चल रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्याकाण्ड के आरोपी की तलाष मे कई जगह दबिस दी गई। दिनांक 01.08.2022 को मुखबिर की सुचना पर से पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में उसके द्वारा उक्त हत्या की बारदात अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया गया। पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर पुलिस टीम द्वारा हत्या में प्रयुक्त फरसा बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि मृतक से उसका जमीन तथा रुपयों के लेनदेन के लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दिनांक 24.07.2022 की रात्रि में वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक को अपनी फोर्ड फीगो गाड़ी में बिठाकर डबरा लाया, जहां रात्रि में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर फरसा मारकर मृतक की हत्या कर शव को शहराई पुल के पास डबरा में फेंककर हम लोग मौके से फरार हो गये थे।

उक्त अधेकत्ल की घटना पर से थाना डबरा में अज्ञात आरोपीगणों के बिरुद्ध अपराध क्रमाक 635/2022 धारा 302 भादवि का कायम कर विवचेना में लिया गया था। दौराने विवेचना प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उक्त अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए अज्ञात मृतक की पहचान कर प्रकरण सदर के मुख्य आरोपी को दिनांक 01.08.2022 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपी के दो अन्य साथियों एवं घटना में प्रयुक्त फोर्ड फीगो गाड़ी की पुलिस टीम द्वारा तलाष की जा रही है।

Comments