मतदान से मात्र 5 दिन पहले कांग्रेस और भाजपा ने जारी किये वचन पत्र

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के…

मतदान से 5 दिन पहले कांग्रेस और भाजपा ने जारी किये वचन पत्र

ग्वालियर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान से मात्र 5 दिन पूर्व आज ग्वालियर में कांग्रेस और भाजपा ने अपने अपने वचन पत्र जारी किये। कांग्रेस ने जहाँ गार्बेज शुल्क जैसे दोहरे कर माफ करने और सुंदर साफ हरा भरा शहर बनाने का वादा किया है वहीं भाजपा अपनी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सहारे एक बार फिर प्रदेश की सभी नगर निगमों पर कब्जे का दावा किया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने आज संभागीय मीडिया सेंटर पर अपना वचन पत्र जारी किया। सांसद विवेक शेजवलकर, महापौर प्रत्याशी सुमन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वचन पत्र जारी किया। सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा कि हमारी सरकार ने 18 साल में जो विकास किए है उसका लाभ हमें मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से पिछली बार हमने सभी 16 नगर निगमें जीती थी इस बार भी जीतेंगे। आम आदमी पार्टी के फ्री वाले फार्मूले पर भाजपा ने कहा कि विकास में इस तरह की फ्री बातें बाधक बनती हैं । 

उधर कांग्रेस ने भी आज अपना वचन पत्र जारी किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकेश नायक ने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला अध्यक्ष  डॉ देवेंद्र शर्मा और प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा की मौजूदगी में वचन पत्र जारी किया। मुकेश नायक ने कहा कि पार्टी  ने 10 साल की कार्य योजना बनाई है। हम साफ, सुंदर, प्रकाशयुक्त, हरा भरा शहर बनाएंगे। शहर को गार्बेज शुल्क से मुक्ति दिलाएंगे। कांग्रेस ने ग्वालियर शहर को रोजगार सहित अन्य सुविधाएं भी देने का वादा किया है ।

Comments