जमशेदपुर के टायर गोदाम में लगी भीषण आग, 5KM तक फैला धुआं

9 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग, आसपास के इलाके को खाली कराया…

जमशेदपुर के टायर गोदाम में लगी भीषण आग, 5KM तक फैला धुआं

जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटें आसमान में ऊंची उठ रही है। धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक दिया है। लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। ये आग उलीडीह थाने के हिलव्यू कॉलोनी से सटे एक टायर गोदाम में देर रात लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका मानगो डिमना चौक से पारडीह के बीच पड़ता है। 

मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। आग को बुझाने की लगातार कोशिश की जा रही है। करीब नौ घंटे के बाद भी रविवार सुबह तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। आसपास के लोग अपने घर और दुकान खाली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगने की घटना हुई। उस वक्त गोदाम बंद था। 

प्रशासन ने आसपास के इलाके के लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नुकसान कम से कम हो। इसलिए लोग खुद से अपने सामान दूसरी तरह पर शिफ्ट कर रहे हैं। आग से निकलने वाला धुएं से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। करीब पांच किलोमीटर के इलाके में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई किलोमीटर दूर से आग की लपटें और धुएं का गुबार को देखा जा सकता है। अब तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Comments