भाजयुमो कार्यकर्ता एक स्वच्छता दूत के रूप में करें कार्य : माखीजानी

नवनियुक्त भाजयुमो जिलाध्यक्ष का किया भव्य एवं आत्मीय स्वागत…

भाजयुमो कार्यकर्ता एक स्वच्छता दूत के रूप में करें कार्य : माखीजानी

ग्वालियर। वर्तमान में हमारा दल सत्ता में है इसलिए समाज के लिए हमारी दोहरी जिम्मेदारी बनती है। समाज में रचनात्मक कार्य करने की दिशा में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है, हम अपनी ऊर्जा को समाज के निर्माण में लगा सकते हैं। यदि भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान में प्राण प्रण से जुटें तो यह एक नवाचार होगा और पूरे समाज में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक स्वच्छता दूत के रूप में काम करके इस सकारात्मक वातावरण युवा मोर्चा के पक्ष में बना सकते हैं। 

उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल मखीजानी में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मुख्य मुखर्जी भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर मंच पर जयप्रकाश राजौरिया, विनोद शर्मा, राजू सेंगर, विवेक चैहान, हरीश यादव, आशीष अग्रवाल, आलोक ढंगस, मुन्नालाल गोयल, जवाहर प्रजापति उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हरीश मेवाफरोश ने एवं आभार जिला महामंत्री राजू सेंगर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जयप्रकाश राजौरिया, राजू सेंगर, विनोद शर्मा, हरीश मेवाफरोश, आशीष अग्रवाल, रविंद्र सिंह राजपूत, लालजी जादौन, राकेश माहौर, गिर्राज व्यास, सत्येंद्र शर्मा, महेश जायसवाल, हंसराज तलरेजा, पुरूषोत्तम बनोरिया, रेखा धोलाखंडी, रेशु राजावत, सुधीर गुप्ता, मुरारीलाल मित्तल, चेतन मंडलोई, रूकमणि जोशी, गौरव कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।

Comments