कानून और पुलिस की लगातार सख्ती के बाद भी…
जयमाल पहनने के बाद दूल्हा-दुल्हन ने दागी बंदूक
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल में हर्ष प्रदर्शन के लिए गोलियां दागने का ऐसा जुनून है कि कानून और पुलिस की लगातार सख्ती के बाद भी गाहे-बगाहे नज़र आ ही जाता है। आए दिन हथियार लहराने, गोलियां दाग कर टसन दिखाने के VIDEO सामने आते रहते हैं। हाल ही में वायरल हुए एक VIDEO में तो जयमाल के मंच पर वरमालाएं पहने दूल्हा-दुल्हन दनादन गोली दागते नजर आए। पुलिस दूल्हा-दुल्हन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
वरमाला पहनने के बाद मंच पर पहले दूल्हे ने गोली दागी फिर दुल्हन ने बंदूक चलाई वायरल VIDEO में देखा जा सकता है कि स्टेज पर एक नव युवक आकर दूल्हे के हाथ में बंदूक थमाता है। दूल्हा दो राउंड हवाई फायर करता है और बंदूक दुल्हन को थमा देता है। इसके बाद दूल्हा दुल्हन से भी बंदूक चलवाता है और दोनों बंदूक एक-दूसरे को थमाते नजर आते हैं। सूत्रों के मुताबिक VIDEO ग्वालियर के गोले का मंदिर क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस दूल्हे की तलाश कर रही है। जल्द उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
0 Comments