भ्रम तोड़ने आए अखिलेश और जयंत समेत 400 लोगों पर मुकदमा दर्ज

जमकर उड़ाई कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां…

भ्रम तोड़ने आए अखिलेश और जयंत समेत 400 लोगों पर मुकदमा दर्ज

 

ग्रेटर नोएडा ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ग्रेटर नोएडा और नोएडा देर रात शहर में पहुंचे। देर रात करीब 11:00 बजे दादरी और करीब 11:30 बजे अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंचे हैं। इस दौरान हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा देखने को मिली। इस दौरान सपा अध्यक्ष, दादरी उम्मीदवार राजकुमार भाटी और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी समेत 400 अज्ञात लोगों पर दादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि चुनाव प्रचार करने के लिए अखिलेश यादव देर रात ग्रेटर नोएडा पहुंचे हैं।

नियमों के मुताबिक रात 8:00 बजे तक ही चुनाव प्रचार करने की अनुमति है, लेकिन अखिलेश ने 11:00 बजे के बाद दादरी विधानसभा में एंट्री ली है। अखिलेश यादव आज 10 सालों बाद ग्रेटर नोएडा आए है। वहीं, जिले में हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान जमकर कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गई। अखिलेश यादव का स्वागत नोएडा में शाम 6 बजे होना था, लेकिन 11 बजे के बाद अखिलेश यादव नोएडा पहुंचे। मौसम में बदलाव होने के बावजूद कार्यकर्ता अपने नेता के इंतजार में बेताब दिखे।

सपा के कार्यकर्ता सुबह से ही जिले में तैयारी में जुटे हुए थे। रात अखिलेश यादव का रथ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ा से स्वागत किया। दरअसल, किसान आंदोलन के बाद भारतीय जनता पार्टी इस इलाके में कमजोर दिख रही है। ऐसे में अखिलेश यादव नोएडा पहुंचकर उस मिथक को तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं। अखिलेश यादव वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव हों या फिर वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव, उन्होंने नोएडा में कदम नहीं रखा।


Comments