अवकाश के बाद शहर को clean करने में जुटा निगम का अमला

युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाकर जा रहा है कचरा…

अवकाश के बाद शहर को साफ करने में जुटा निगम का अमला

ग्वालियर। दीपावली के अवकाश के बाद आज शनिवार को निगम अमला शहर की साफ सफाई में जुट गया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जा रही है। शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल द्वारा निगम के स्वास्थ्य अमले को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी क्षमता एवं संसाधनों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था शुरू की जाए, और शाम तक पूरा शहर साफ व स्वच्छ हो। 

निगमायुक्त के निर्देशानुसार दीपावली के पर्व के अगले दिवस अवकाश होने के बाद आज निगम का अमला आज पूरी क्षमता के साथ शहर की सफाई करने के लिए जुट गया है। निगम के अमले द्वारा पहले मुख्य सड़क एवं मुख्य मार्गों को साफ व स्वच्छ किया जा रहा है, इसके पश्चात गली मोहल्लों एवं कॉलोनियों में साफ सफाई कर कचरे के ढेर हटवाए गए। इसके साथ ही कचरा संग्रहण वाहनों एवं अन्य वाहनों के चक्कर भी बढ़ाए गए हैं जिससे अधिक से अधिक कचरा आज उठ सके।

Comments