कांग्रेसियों ने निकाली Gas Cylinder की शव यात्रा !

महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल…

कांग्रेसियों ने निकाली गैस सिलेण्डर की शव यात्रा !

भाजपा सरकार में हो रही महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने रैली निकाली। रैली पूरे शहर में निकाली गई। रैली के दौरान गैस सिलेण्डर की शव यात्रा निकाली गई। इस मौके पर रैली में शामिल महिला कांग्रेसियों ने सब्जी की माला पहनी थी। रैली पुरानी कलेक्ट्रेट पर जाकर समाप्त हुई। वहां राज्यपाल के नाम कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को महंगाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया। यहां बता दें, कि इस रैली में बताया गया कि लगातार दो वर्षों तक चले लॉकडाउन ने आम आदमी की नौकरी व धंधा सब चौपट कर दिया है। 

इसके बावजूद हर चीज के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं। इस मौके पर रैली का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले 15 महीनों में रसोई गैस के दाम 368. 50 पैसे बढ़ चुके हैं। इसके बावजूद पेट्रोल व डीजल के दामों में निरंतर बढ़ोत्तरी हो ही रही है। उन्होंनें ने बताया कि भाजपा सरकार लूटने का काम कर रही है। इस सरकार में आम आदमी पिस रहा है। उसे घर चलाना मुश्किल हो रहा है। यात्रा के दौरान महंगाई व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

Comments