Congress कार्यालय पर विचार गोष्ठी सम्पन्न

अन्तर्राष्ट्ररीय आदिवासी दिवस के अवसर पर...

कांग्रेस कार्यालय पर विचार गोष्ठी सम्पन्न

अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की 79वीं वर्षगांठ एवं अन्तर्राष्ट्ररीय आदिवासी दिवस के शुभ अवसर पर आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल की अध्यक्षता एवं म.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ल के विशेष आतिथ्य में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट अमर सिंह माहौर थे। बैठक में स्वतंत्रता सैनानी माखनलाल ओझा एवं आदिवासी कार्यकर्ता बहादुर का पुष्माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर ओर शाल ओढ़कर सम्मान किया गया। 

विचार गोष्ठी को स्वतंत्रता सेनानी माखनलाल ओझा,म.प्र. कांग्रेस उपाध्यक्ष बालेंदु शुक्ल,कार्यवाहक जिला कांग्रेस अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल,म.प्र. कांग्रेस महामंत्री सुनील शर्मा,म. प्र.कांग्रेस सचिव अशोक प्रेमी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रुचि राय, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना ने संबोधित किया। बैठक का संचालन शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर ने किया। 

बैठक में इंद्रजीत सिंह चौहान, अशोक सिंह सिकरवार,शील खत्री आनंद कुशवाह,राजू राय,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन प्रभारी महामंत्री लतीफ खान (मल्लू ) कार्यकारी अध्यक्ष चतुर्भुज धनोलिया,वीर सिंह तोमर,जिला कांग्रेस के महामंत्री जे.एच.जाफरी, उदल सिंह जिला कांग्रेस प्रवक्ता रमेश राजपूत,महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष वीणा भारद्वाज प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री सीमा समाधिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरवन राय,ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश चावला ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खान ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया, भैयालाल भटनागर,आनंद कुशवाह, राजेश शर्मा, रशीद पहलवान,जुल्फ अली जुल्लो,संदीप दीक्षित,राजेश जाटव आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments