Random Posts

header ads
header ads

ग्वालियर में Curfew की अवधि बढ़ाने पर आज हो सकता है फैसला !

रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ों के चलते…

ग्वालियर में कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने पर आज हो सकता है फैसला !

ग्वालियर। कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ों के चलते ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाए जाने की प्रबल संभावना है। 15 अप्रैल 22 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लागू कोरोना कर्फ्यू को अब जिला प्रशासन आगे बड़ा सकता है। बुधवार को क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुलाकर सभी सदस्यों से अंतिम विचार विमर्श किया जाएगा। आगे बढ़ाए जाने वाले कर्फ्यू में कुछ ढील जरूरी दी जा सकती है इसके लिए अफसरों की टीम तैयारी में जुट गई है। 

बैठक में ग्वालियर में शादी समारोह पर रोक लगाने को लेकर भी निर्णय हो सकता है। 22 अप्रैल से सहालग शुरू हो रहे है ऐसे में शादी समारोह वाले परिवार सबसे ज्यादा परेशानी में आएंगे लेकिन संक्रमण के इस विकराल दौर में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को ही शादियों की भीड़ पर रोक लगाने की सलाह दी है, ग्वालियर में भी इसे प्रभावी किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments