स्वान सोशल फाउंडेशन ने चलाया जन जागरूकता अभियान

शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने…

स्वान सोशल फाउंडेशन ने चलाया जन जागरूकता अभियान

ग्वालियर। शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने और गौमाता की रक्षा के लिए स्वान सोशल फाउंडेशन के द्वारा जन जागरूकता अभियान के तहत तहत घर घर जा कर लोगों को पॉलीथिन में खाना रखकर न डालने और पॉलिथीन उपयोग न करने के लिए त्रिमूर्ति नगर क्षेत्र में लोगों को प्रेरित किया गया।इसके पूर्व संस्था दुर्गापुरी, माधव नगर ,चेतकपुरी,तानसेन नगर, बालाजी विहार में अभियान चला चुकी है। साथ ही संस्था द्वारा कपड़े से बने थैले लोगों को भेंट स्वरूप दिए गए। 

संस्था ने कपड़ो के थेले गरीब महिलाओं द्वारा बनवाए गए हैं जिससे उन महिलाओं को रोज़गार मिल सके और कॉलोनी में रहने वालो को पुराने वस्त्र दान करने क लिए कहा जिससे की अधिक से अधिक थेले बनाये जा सकें इस कार्यक्रम में जनता के द्वारा बहुत सहयोग एवं सराहना मिली साथ ही साथ गौरक्षा की जिम्मेदारी भी कॉलोनी के निवासियों द्वारा ली गयी। इस अभियान में दीपक दीक्षित, ब्रजबाला सिंह, डॉक्टर आभा दयाल, ऋतु शर्मा, अमित श्रीवास्तव ,रिंकू बाथम, विपिन सिंह जादौन, विवेक शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Comments