स्टार्टअप के लिए बेस्ट प्रपोजल देने वाली छात्रा को मिलेंगे 50 हजार : प्रो. शुक्ला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर…

स्टार्टअप के लिए बेस्ट प्रपोजल देने वाली छात्रा को मिलेंगे 50 हजार :  प्रो. शुक्ला 

महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाते रहने चाहिए। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए जीवाजी विश्वविद्याााालय द्वारा कुछ पहल की जा रही हैं। इनमें पहली है कि सारै फैकल्टी में टाॅप करने वाली छात्रा को रिसर्च के लिए फैलोशिप दी जाएगी। यह फैलोशिप तब तक दी जाएगी, जब तक वह छात्रा अपनी थीसिस को जमा नहीं कर देती, विवि उस स्टूडेंट को स्काॅलरशिप देगा। दूसरी टाॅप 5  मेरिट लिस्ट में आने वाली दिव्यांग छात्रा की पूरी फीस जेयू माफ करेगा। 

तीसरी इन्क्यूवेशन सेंटर में स्टार्टअप के लिए प्रपोजल स्वीकार किए जाएंगे। इनमें बेस्ट प्रपोजल देने वाली छात्रा को 50 हजार रूपये प्रदान किए जाएंगे। यह बात कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कही। वह जीवाजी विश्वविद्यालय के टंडन सभागार में आयोजित सोमवार को महिला सम्मान समारोह में बोल रही थीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुए सम्मान कार्यक्रम में जीवाजी विश्वविद्यालय में अलग- अलग विभागों में विभिन्न पदों पर कार्यरत 15 महिलाओं का सम्मान हुआ। यह सम्मान अलग- अलग कैटेगरी में दिया गया। इसके अलावा अंत में वीसी प्रो.संगीता शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर कुलाधिसचिव प्रो. उमेश होलानी, कुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा, कुलानुशासक डाॅ. हरेंद्र शर्मा, डीआर डाॅ. आईके मंसूरी, ईसी मेंबर डाॅ. शिवेंद्र सिंह राठौड़, डाॅ. संगीता चैहान, इंजीनियर विश्वरंजन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डीसीडीसी डाॅ. केशव सिंह गुर्जर ने किया। रेक्टर प्रो. उमेश होलानीे ने कहा कि हमारे देश में हमेशा से नारी पूज्यनीय भी रही है। यदि बात वर्तमान की करें तो चाहे क्षेत्र कोई भी वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे निकलती जा रही हैं। महिलाओं की तरक्की से न केवल समाज बल्कि देश भी तरक्की करने लगता है।

कुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा ने कहा कि यह देश हमेशा से भरत, शिवाजी जैसे वीर पुत्रों को जन्म देने वाली मां ओं का देश रहा है। हमारे देश में प्राचीन काल से लेकर आज तक महिलाएं सम्मान का प्रतीक रही हैं। इनका हुआ सम्मान - डाॅ. संगीता चैहान, प्रो. नलिनी श्रीवास्तव, सगीरा सिद्दीकी, वित्त नियंत्रक, डाॅ. रश्मिता सिंह, डाॅ. प्रियदर्शिनी नागौरी, डाॅ. अर्चना चतुर्वेदी, डाॅ. किरण वाजपेयी, डाॅ. संदीपा मल्होत्रा, डाॅ. मीनाक्षी पाल, शुभांगी भाकरे, शिवांजलि पांडेय, रेखा चैहान, तन्वी मिश्रा, प्रीति दुबे, श्यामली एस गुप्ते।

Comments