चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में किया विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

सभी जगह एक साथ होगी मतगणना..!

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में किया विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पांडिचेरी में कई चरणों में होगा मतदान। असम में 27 मार्च को पहले चरण और 1 अप्रेल को दूसरे का मतदान और 6 अप्रैल को अंतिम चरण का मतदान। तमिलनाडु, केरल और पांडिचेरी में सिर्फ एक चरण में 6 अप्रेल को मतदान। पश्चिम बंगाल में आठ चरण में मतदान। 

पहले चरण का मतदान 27 मार्च, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल, तीसरा चरण 6 अप्रैल, चौथा चरण 10 अप्रैल, पांचवा चरण 17 अप्रैल, छठा चरण 22 अपैल, सातवां चरण 26 अप्रैल एवं अंतिम और आठवे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी जगह एक साथ 2 मई को होगी मतगणना। कोरोना गाइड लाइन का करना होगा पालन। 

पश्चिम बंगाल             294 सीट

तमिलनाडु                   234 सीट 

केरल                           140 सीट

असम                          126 सीट

पांडिचेरी                      30 सीट

Comments