Random Posts

header ads
header ads

राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को ग्रहण कराई शपथ

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक को…

राज्यपाल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति को ग्रहण कराई शपथ 

इंदौर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति मोहम्मद रफीक को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति की शपथ राजभवन में दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार को सांदीपनि सभागार राजभवन में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। 

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गृह एवं विधि विधाई मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मंत्री किसान कल्याण एवं कृषि विकास कमल पटेल, मंत्री लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण प्रभूराम चौधरी, मंत्री सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ओम प्रकाश सखलेचा, मंत्री औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपतिगण, अधिवक्तागण, विधि-विधायी कार्य एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ विधि कार्यवाही का संचालन किया।

Post a Comment

0 Comments