नीतीश कुमार की ताजपोशी आज

सातवीं बार बनेंगे मुख्यमंत्री…

नीतीश कुमार की ताजपोशी आज

पटना। नीतीश कुमार आज सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज नीतीश कुमार के साथ उनके 13 मंत्री भी मंत्रीपद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू से 6-6 मंत्री और हम-VIP से एक एक मंत्री शपथ लेंगे 13 मंत्रियों में VIP के मुकेश साहनी, HAM के संतोष मांझी, JDU के विजेंद्र यादव और विधानसभा अध्यक्ष रह चुके विजय चौधरी का नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनना तय है। 

सूत्रों के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष का पद भारतीय जनता पार्टी को मिल सकता है। बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव को स्पीकर बनाया जा सकता है।  भारतीय जनता पार्टी ने अपने नेता सुशील मोदी को इस बार उप मुख्यमंत्री नहीं बनाने का फैसला किया है। बिहार में भाजपा जनता दल यूनाइटेड के गठबंधन की जबतक सरकार रही है तबतक नतीश कुमार मुख्यमंत्री और सुशील मोदी उप मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन इस बार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री तो बन रहे हैं लेकिन सुशील मोदी उप मुख्यमंत्री नहीं होंगे। 

बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद ने बताया कि वो डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए पटना पहुंचेंगे। आपको बता दें कि  नीतीश कुमार आज सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और लगातार चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। रविवार को उन्हें एनडीए विधायकों की बैठक में उन्हें नेता चुना गया था। इसके बाद नीतीश कुमार राजभवन गए और राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा एवं पत्र पेश किया।

Comments