पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर शहर वासियों ने किया नमन

देश की राजनीति के मूर्धन्य राजनीतिज्ञ...

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की जयंती पर शहर वासियों ने किया नमन

देश की राजनीति के मूर्धन्य विद्वान और राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम उपाध्यक्ष तीन बार के अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह की जयंती के अवसर पर शहर वासियों ने उन्हें नमन करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

अपने कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल और मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह थे।  श्री सिंह सर्वहारा वर्ग के हित हित चिंतक थे ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी अर्जुन सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यदुनाथ सिंह तोमर सहित तमाम उनके अनुयायियों और कांग्रेस नेताओं ने याद करते हुए श्री सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

Comments