प्रधुम्न सिंह ने निकाली जन आशीर्वाद पद यात्रा रैली

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी…

प्रधुम्न सिंह ने निकाली जन आशीर्वाद पद यात्रा रैली

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा उप चुनाव सीटों पर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था। आज 15 ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर ने आज आशीर्वाद पदयात्रा रैली निकाली। यह आशीर्वाद पदयात्रा रैली शीतला माता बड़ा गेट कांचमील से प्रारंभ हुआ। आशीर्वाद पद यात्रा रैली में कांचमील की जनता से भाजपा प्रत्याशी को भरपूर जनसमर्थन दिया आशीर्वाद पद यात्रा रैली में समाज के सभी वर्गों का प्यार और स्नेह भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर को मिल रहा था। 

महिलाएं घर के बाहर भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर का विजय तिलक कर रही थी और घरों की छतों से बच्चे, युवा भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर पुष्पवर्षा कर रहे थे। आशीर्वाद पद यात्रा रैली के दौरान  भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर अपनी क्षेत्र की जनता के स्वागत से भाजपा प्रत्याशी उनका अभिवादन कर रहे थे और पद यात्रा रैली के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर ग्वालियर विधानसभा की जनता से आशीर्वाद ले रहे थे।

भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर की पद यात्रा रैली कांचमिल से होते हुए पाताली हनुमान और उसके बाद हजीरा चैराहे, किलागेट,चैक बाजार, बाबा कपूर से घासमंडी पर समाप्त हुआ। आशीर्वाद पद यात्रा रैली में भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर ने कोटेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर महादेव के दर्शन किये और फिर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा हर कदम ऐसा चलो की वह निशान बने, हर काम ऐसा करो कि पहचान बने और जिंदगी ऐसे जियो की वह बेमिसाल बने, कि चुनाव तो 28 सीटों पर हो रहे है लेकिन ग्वालियर विधानसभा का चुनाव इतिहास बने।

Comments