Random Posts

header ads
header ads

जेयू परिसर में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रपिता के जन्मदिवस के अवसर पर…

जेयू परिसर में हुआ स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रभारी कुलसचिव डाॅ. आईके मंसूरी, डीसीडीसी डाॅ. केशव सिंह गुर्जर और प्राॅक्टर प्रो. एसके सिंह ने मिलकर स्पोर्ट चैराहे और उसके आसपास सफाई कराई और मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के हेल्थ सेंटर परिसर में पौधरोपण भी किया। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने इस दौरान सभी को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता के एकता के संदेश को हम सभी को याद रखना चाहिए। 

हम जहां  रहते हैं वहां की सफाई करना हमारा कर्तव्य होना चाहिए। इस अवसर पर प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, डाॅ. समीर भाग्यवंत, डाॅ. केके सिजोरिया सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के एनएसएस की ओर से भी कार्यक्रम कराए गए। जेयू एनएसएस समन्वयक डाॅ. रविकांत अदालतवाले ने बताया कि राष्ट्रपिता के जन्मदिन पर जेयू एनएसएस की इकाइयों द्वारा अलग- अलग इवेंट कराए गए। इनमें ग्राम ओडपुरा में बस्तियों में जाकर एनएसएस वालंटियर्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। 

वालंटियर्स ने वहां के बच्चों व लोगों को व्यक्तिगत सफाई का संदेश दिया। इसके साथ ही भारतीय संविधान पर गांधीजी का प्रभाव विषय पर आॅनलाइन वेबिनार हुआ। गांधी साहित्य का आॅनलाइन वाचन भी हुआ, जिसमें गांधीजी द्वारा लिखित हिंद स्वराज पुस्तक से ‘भारत आत्म निर्भर कैसे बने’ का वाचन हुआ। गांधी दर्शन पर आॅनलाइन प्रश्नमंच प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें 1800 छात्रों ने भागीदारी की। एनएसएस इकाई द्वारा महात्मा गांधी पर निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसके अलावा गांधीजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

Post a Comment

0 Comments