कांग्रेस हमेशा से गरीबों का शोषण करती रही है : गोयल

भाजपा प्रत्याषी ने किया सघन जनसंपर्क…

कांग्रेस हमेशा से गरीबों का शोषण करती रही है : गोयल

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल जी ने शनिवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 29 में विभिन्न गली, मौहल्ला और काॅलोनियों में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री गोयल का जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीबों का शोषण करती रही है। 

ये गरीबों की भलाई कभी नहीं चाहते। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में भी कई वादे किए थे, लेकिन उन्होंने एक भी पूरा नहीं किया, इसलिए इस बार इनके झांसे में नहीं आना है और भारतीय जनता पार्टी को वोट देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार एवं प्रदेश में शिवराज सरकार ने केवल विकास के लिए ही काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद योजनाएं ठप हो गई है। विकास अवरूद्ध हो गया है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सभी को विजय का संकल्प लेकर अपने अपने क्षेत्रों में पहुंचकर पार्टी के पक्ष मंे वातावरण बनाए और भाजपा को पुनः विजयी बनाने के लिये मतदाताओं को प्रेरित करें।उन्होंने कहा कि यह मौका है, झूठ बोलने वाली कांग्रेस को सबक सिखाइये। कमल का बटन दबाइये और शिवराज जी को मुख्यमंत्री बनाए रखिए। 

ग्वालियर पूर्व विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल ने शनिवार को अपना जनसंपर्क वार्ड 29 में 8 दुकान दर्पण काॅलोनी से शुरू कर राघवेंद्र नगर, सरस्वती नगर, करौली माता मंदिर कैंपस, गंगा विहार, पंथ नगर, कर्मचारी आवास, कुंदर नगर से महलगांव होते हुए शारदा विहार पानी की टंकी से अलकापुरी पर समाप्त हुआ। वहीं दोपहर में बालाजी मंदिर, मैना वाली गली तथा वार्ड 21 एवं 20 में प्रगति विहार गेट से विहार काॅलोनी, गोला का मंदिर बगिया, हनुमान काॅलोनी, गोवर्धन काॅलोनी, रणधीर काॅलोनी, सैनिक काॅलोनी, शिव काॅलोनी की गलियां पर समाप्त हुआ।

Comments