महिला मोर्चा ने इमरती देवी के मंडल कार्यक्रमों का बहिष्कार

सम्मान न मिलने पर…

महिला मोर्चा ने इमरती देवी के मंडल कार्यक्रमों का बहिष्कार

भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के मंडल, सेक्टर प्रभारियों के कार्यक्रम में महिला मोर्चा को सम्मान न मिलने पर किया बहिष्कार। आयोजन के मुख्य अतिथि है राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया। महिला मोर्चा ग्रामीण की जिलाध्यक्ष मधु भार्गव, विधानसभा प्रभारी पूजा परिहार, सह प्रभारी सुधा सिंह, जिला महामंत्री गीता पंडोलिया, मंडल अध्यक्ष मन्दा शर्मा सहित 50 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम छोड़कर गईं। उनका आरोप है कि कुछ बाहरी महिलाओं ने प्रत्याशी को हाईजैक कर लिया है, जबकि विधानसभा की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। सभी ने एक सुर में कहा- बाहरी महिलाओं के दबाव में काम नहीं करेगा मोर्चा। केवल संगठन का काम करेंगे, अपमान कतई नहीं सहेंगे।

Comments