हजारों कोंग्रेसियों ने भाजपा को सबक सिखाने का लिया संकल्प

सडक़ों पर जबरदस्त जंगी प्रदर्शन करते हुए…

हजारों कोंग्रेसियों ने भाजपा को सबक सिखाने का लिया संकल्प

ग्वालियर। कांग्रेस जनों ने आज कोरोना महामारी के चलते भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाने के लिये आने वाले मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष , राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध में आज जंगी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर २२७५ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी की जबकि कांग्रेस ने लगभग दस हजार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा किया है।  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आज शिंदे की छावनी स्थित कार्यालय से लेकर गुरूद्वारे तक ग्वालियर चबंल संभाग के कांग्रेसजनो ने गणेश उत्सव और ताजिएं, राजनैतिक, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने वाली, कानून तोडऩे वाली कोरोना की महामारी से जान और जहान को आफत में डालने वाली भाजपा के ग्वालियर चंबल संभाग के सदस्यता अभियान का खुलकर सडक़ों पर जबरदस्त जंगी प्रदर्शन करते हुए दस हजार कांग्रेसजनो ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पुलिस ने 2275 कांग्रेसजनो को गिरफ्तार किया गया।

उधर  कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा मुरैना डबरा घाटी गांव, भितरवार, बिलौआ से आने वाले कांग्रेसजनो को रोक कर अपनी तानाशाही हठधर्मी और संविधान के विपरीत कार्य  किया है। धरने प्रदर्शन गिरफ्तारी देने वालो में मप्र शासन के पूर्व मंत्री लाखन सिंह, भगवान सिंह यादव, बालेंदू शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, गुना विधायक गोपाल सिंह चौहान , मुरैना जिला विधायक बैजनाथ सिंह, बाबू जंडेल, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, चंन्द्रमोहन नागोरी, मप्र किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, मप्र एनएसयूआई की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पवार शर्मा, युवा कंाग्रेस राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव, मुरैना पूर्व सांसद बाबू लाल सोलंकी, मुरैना जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मावई, प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, इब्राहिम पठान, वीर सिंह तौमर, मुरैना शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा, पोहरी पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला, करेरा की पूर्व विधायक शंकुलता खटीक, वासूदेव शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी, प्रदेष महासचिव सुनील शर्मा, साहब सिंह गुर्जर l

 दर्शन सिंह गुर्जर, हरिओम शर्मा, प्रेमनारायण यादव, सुरेन्द्र यादव, जयराज सिंह चौहान, राकेश यादव, भगवान सिंह तौमर बना, सत्यप्रकाश परसेडिय़ा, दिगनी के रविन्द्र सिंह तोमर, यदुनाथ सिंह तौमर, बलवीर दंडोतिया, लाखन सिंह , मनेन्द्र सिंह सिकरवार, रिंकू मावई, उदल सिंह, प्रवक्ता आंनद शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, सरमन राय, जयराज सिंह चौहान, राघवेन्द्र शर्मा, साहब सिंह बघेल, जेएच जाफरी, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, साहब सिंह गुर्जर , आनंद कुशवाह, रामनिवास शर्मा , निधि शर्मा , अशोक सहरमा , जिला पंचायत सदस्य शत्रुघंन सिंह पप्पन यादव, वीरेन्द्र तौमर, शील खत्री, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव  श्रीमती कुसुम शर्मा, श्रीमती मीनू परिहार, निधि शर्मा , संजीव दीक्षित, रूचिका राय, श्रीमती वीना भारद्वाज, गीता गुप्ता, सुनीता तोमर,  रष्मि पुरोहित,सहित वालियर चंबल संभाग के कांग्रेसजनो ने कानून तोडऩे वाली भाजपा को मुहंतोड़ जबाव दिया। वहीं यूवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेवरन सिंह कंसाना को गिरफ्तार कर लिया, यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेन्द्र सिंह को कांग्रेस कार्यालय आने से रोका गया, ग्वालियर चंबल संभाग के कांग्रेसजनो ने ग्वालियर आने से शहर की सीमा पर रोका गया।  

सिंधिया के विरोध में उमड़ा जनसैलाब

आज पूरा ग्वालियर और चंबल संभाग सड़क पर उतर कर मध्यप्रदेश के स्वाभिमान की जंग लड़ रहा है। मध्यप्रदेश के हर उस कण-कण को नमन जो लोकतंत्र की रक्षा के लिये आवाज़ उठा रहा है। ग्वालियर में आज "गद्दार श्रीअंत" का युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजयसिंह यादव के नेतृत्व में हजारों युवाओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया..।

Comments