प्रदेश का तीसरा सबसे संक्रमित जिला बना ग्वालियर

ग्वालियर में लग सकता है 7 दिन का लॉकडाउन…
प्रदेश का तीसरा सबसे संक्रमित जिला बना ग्वालियर

ग्वालियर। शहर में कोरोना ने सभी रिकार्ड तोड़े हैं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 191 हो गया है। रात तक इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। यह एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। पिछले तीन दिन में शहर में 366 नये मरीज मिले हैं।

ग्वालियर में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित उछाल आया है। इसे देखते हुए शहर में 7 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कोविड -19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्वालियर शहर में 7 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया जा सकता है। 

इस दौरान आवश्यक वस्तुएं जिनमें दूध, सब्जी एवं दवाओं की उपलब्धता के लिए कुछ समय के लिए छूट रहेगी। शेष समय संपूर्ण शहर पूर्णत: बंद रहेगा। 

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को क्राईसेस मैनेजमेंट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में लिए गए निर्णय को राज्य शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात लॉकडाउन के आदेश पारित किए जाएंगे।

191 ग्वालियर
19 शिवपुरी 
10 भिण्ड 
98 मुरैना 
06 दतिया
02 श्योपुर

Comments