अजयप्रताप सिंह तोमर के आकस्मिक निधन पर स्थानीय राजनेताओं ने किया शोक व्यक्त

अजयप्रताप सिंह तोमर के आकस्मिक निधन पर स्थानीय राजनेताओं ने किया शोक व्यक्त
 
ग्वालियर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। अजय सिंह तोमर कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। 

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि दिवंगत आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस गहरे दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। 

राज्य मंत्री उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास विभाग भारत सिंह कुशवाह  ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय  प्रताप सिंह तोमर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस गहन दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। अजय प्रताप  सिंह तोमर कुछ समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज  एम्स दिल्ली में चल रहा था। 

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजयप्रताप सिंह तोमर उर्फ मुन्नू का आज लंबी बीमारी के चलते नई दिल्ली में असमायिक निधन हो गया। वह लगभग ५० वर्ष के थे। वह कैंसर की बीमारी से लंबे समय से जूझ रहे थे। इसी के चलते आज उन्होंने अंतिम सांस ली। अजय प्रताप अपने पीछे पत्नी और एक बेटा शिवेन्द्र प्रताप सिंह और एक बेटी छोड गये हैं। उनका आज शाम अंतिम संस्कार मुरार स्थित मुक्ति धाम श्मशान पर होगा। G.News24 स्व. अजयप्रताप सिंह तोमर के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर से प्रार्थना करता है कि  स्वर्गीय अजय प्रताप की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने का सामर्थ्य दे..

Comments