अब तक से देश में मरने वालों का आंकड़ा 1578 पार

6 दिनों में 498 लोगों ने दम तोड़ा, पश्चिम बंगाल में 133 लोगों की मौत...

अब तक से देश में मरने वालों का आंकड़ा 1578 पार


नई दिल्ली l  कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों का आंकड़ा सोमवार को 1500 पार कर गया। अब तक 1578 लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 106 लोगों ने दम तोड़ा था। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा अधिक है। इसके पहले 2 मई को सबसे ज्यादा 98 संक्रमितों की मौत हुई थी। मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 6 दिनों में 498 लोगों ने दम तोड़ा।

इसमें काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पश्चिम बंगाल देश का चौथा ऐसा राज्य बन गया है जहां 100 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक अब तक 133 लोग यहां जान गंवा चुके हैं।

आज 6 लोगों ने दम तोड़ा
मंगलवार को 6 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई। इनमें 5 राजस्थान और 1 कर्नाटक से थे। राजस्थान में अब तक 82 लोगों की मौत हो चुकी है।

3 राज्यों में 50 और 4 राज्यों में 100 से ज्यादा मौतें
देश में 4 राज्य ऐसे हो गए हैं जहां 100 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है। वहीं 3 राज्य ऐसे हैं जहां 50 से 100 के बीच मौतें हुई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान शामिल है।

संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
राज्य
मौतें
महाराष्ट्र
583
गुजरात
319
मध्य प्रदेश 
165
पश्चिम बंगाल
133
राजस्थान
82
दिल्ली
64
उत्तर प्रदेश
50
आंध्र प्रदेश
36
तमिलनाडु
31
तेलंगाना
29
कर्नाटक
27
पंजाब
23
जम्मू कश्मीर
08
हरियाणा
06
बिहार
04
झारखंड
03
केरल
03
हिमाचल प्रदेश
02
असम
01
उत्तराखंड
01
ओडिशा
01
मेघालय
01
पुडुचेरी
01
चंडीगढ़
01
कुल
1578
4 मई को सबसे ज्यादा 106 मौतें
तारीख
मौतें
28 अप्रैल
71
29 अप्रैल
69
30 अप्रैल
73
01 मई
65
02 मई
98
03 मई
67
04 मई
106
टॉप-6 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं 
शहर
मौतें
मुंबई
361
अहमदाबाद
234
पुणे
115
इंदौर
77
जयपुर
44
उज्जैन
33

Comments