कलेक्टर प्रियंका दास ने जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का किया गठन

कोरोना वायरस के संक्रमण से रोकथाम के लिये...

कलेक्टर ने जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का किया गठन 


मुरैना। मध्यप्रदेश गृह विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) के रोकथाम एवं बचाव के लिये 12 जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह का गठन किया है। जिसमें कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रियंका दास अध्यक्ष रहेंगी। 

इसी प्रकार सदस्य के रूप में पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, जिला आपूर्ति नियंत्रक, सिविल सर्जन, जिला शिक्षाधिकारी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अवनीश गुप्ता है।

यह समूह शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न आपात स्थिति के नियंत्रण हेतु आकस्मिक कार्ययोजना तैयार कर उसके क्रियान्वयन हेतु उत्तरदायी होगा।

Comments