मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे संजय !

आनलाइन वोटिंग व इंटरव्यू से तय होगा नया अध्यक्ष...

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे संजय !


भोपाल। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस का नया अध्यक्ष कौना होगा, इसके लिए कांग्रेसी अपने पटठे लड़ाने में लगे हैं। हालांकि अब नया अध्यक्ष आनलाइन वोटिंग व इंटरव्यू से तय होगा, लेकिन इसके लिए अभी तक चार नाम सर्वाधिक दावेदारी से उभर कर सामने आये हैं जिनमें संजय यादव, विक्रांत भूरिया, कृष्णा घाटगे व पवन जैसवाल के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आॅनलाइन वोटिंग 16, 17 व 18 मार्च को होनी है और सभी संभावित प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों को जमकर युवक कांग्रेस की सदस्यता दिलाई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा वोट मिल सकें। वैसे कुल मिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अपने किसी खास की ताजपोशी चाहते हैं।

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अभी तक समर्थकों व आॅनलाइन सिस्टम से ग्वालियर के संजय यादव सबसे ज्यादा ताकतवर नेता के रूप में उभरकर सामने आये हैं। ऐसी संभावना है कि आॅनलाइन वोटिंग में उनके बनाये सदस्यों की संख्या करिशमा कर सकती है। ऐसा हुआ तो संजय यादव ग्वालियर अंचल के पहले युवा इंकाई होंगे, जो प्रदेश अध्यक्ष पद को सुशोभित करेंगे।

संजय यादव ग्वालियर के लोकसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है और अभी वर्तमान में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी है। वह मप्र सरकार में मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे है, उन्हें मुख्यमंत्री कमलनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोटे का युवा इंकाई माना जाता है। जबकि सिंधिया समर्थक कृष्णा घाटगे व पवन जैसवाल भी अपनी तकदीर आजमां रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सहारे पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के सुपुत्र विक्रांत भूरिया भी प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद का सपना संजोये हुये हैं। कुल मिलाकर राज्य की सत्ता में विराजमान कांग्रेस की युवा विंग युवक कांग्रेस अध्यक्ष पद का प्रदेश अध्यक्ष पद काफी महत्वपूर्ण मायने रखता है।

Comments