रानू मंडल से लेकर के सीवान तक, इंटरनेट के स्टार बने ये लोग

 फ्लैश लाइट की तरह सोशल मीडिया पर चमके...

रानू मंडल से लेकर के सीवान तक, इंटरनेट के स्टार बने ये लोग


2019 कई मायनों में खास रहा। देश में यूं तो कई कारनामे हुए लेकिन कुछ लोग एकाएक  सोशल मीडिया पर इतनी तेजी से छा गए कि मीडिया में भी उन्होंने सुर्खियां  बटोर ली। रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर का एक गाना गाकर मीडिया सेंसेशन बनी रानू मंडल हो या जामिया की आसिया। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर हिट और लाइक्स बटोरे। 

आइए जानते हैं सोशल मीडिया के स्टार रहे इन लोगों के बारे में


रानू मंडल का गाना
आज से कुछ महीने पहले रानू मंडल को कोई नहीं जानता था। रानाघाट के एक रेलवे स्टेशन पर एक गाना गाकर रानू मंडल रातों रात स्टार बन गई। आज रानू मंडल की हैसियत किसी स्टार से कम नहीं है। वो कई फिल्मों में गाने गा रही है और कई कॉन्ट्रेक्ट उसके हाथ में है। ये सब  हुआ उस एक गाने की बदौलत जिसे रिकॉर्ड करके एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। करोड़ों लोगों ने रानू मंडल को देखा, सराहा और उसे रातों रात स्टार बना दिया।.


जामिया की आसिया
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिर्वसिटी की छात्रा आसिया पिछले दिनों दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान काफी छाई रहीं। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज आते रहे और आसिया सोशल मीडिया की नायिका बन गई। हालांकि सोशल मीडिया पर आसिया का जितना समर्थन हो रहा था, उतना ही विरोध भी हो रहा था, लेकिन वायरल होने की बात करें तो आसिया एक वक्त इंटरनेट पर एकछत्र राज कर रही थी.


के सीवान के आंसू
इसरो का चंद्रयान मिशन भले ही फेल हो गया हो लेकिन इसरो के चीफ के सीवान लोगों का दिल जीतने में सफल रहे। विक्रम लैंडर का संपर्क टूटने पर अपनी सालों की मेहनत विफल होने पर के सीवान के निकले आंसू औऱ उनको सहारा और सांत्वना देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडिया ने सोशल मीडिया पर जमकर लाइक्स बटोरे। सीवान को बाहों में लेकर उनको ढांढस बंधाते पीएम के फोटो और वीडियो केप्चर हुए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कमाल दिखाया। सीवान चंद्रयान विफल होने के बावजूद हीरो बन गए।


काम वाली बाई का विजिटिंग कार्ड
पुणे की एक काम वाली बाई का विजिटिंग कार्ड भी इस साल सोशल मीडिया पर जमकर सराहा गया। सर्विस मेड गाती मुंशी के लिए विजिटिंग कार्ड बनाने वाली धनश्री भी फेमस हो गई और गीता को भी जमकर काम मिला। इस कार्ड के बाद छोटे छोटे कामगार भी सोशल मीडिया पर अपने विजिटिंग कार्ड पोस्ट करने लगे।


तीन साल की लता मंगेशकर
बीते दिसंबर में तीन साल की नन्ही सी बच्ची ने जब लता मंगेशकर का गाया गाना लग जा गले गाया तो इंटरनेट झूम उठा। लोग इस बच्ची की मधुर आवाज को सराह रहे थे। बच्ची बहुत छोटी थी लेकिन इतनी सुरमई की इंटरनेट अवाक रह गया। इस बच्ची ने साल के आखिरी महीने में इंटरनेट यूजर को वाह वाह करने पर मजबूर कर दिया।  

Comments