वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट सिंधिया प्रीमियम लीग 30 से…
विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31000 दिए जाएंगे
कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट सिंधिया प्रीमियम लीग 30 से ग्वालियर 29 जनवरी l युवम संगठन द्वारा कै.श्रीमंत माधव सिंधिया की स्मृति में वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट सिंधिया प्रीमियम लीग का आयोजन 30 जनवरी से जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजन किया जा रहा हैl
संगठन के अध्यक्ष लवी प्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 जनवरी को प्रातः 10:00 जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान में रंगारंग कार्यक्रम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ किया जाएगा l
टूर्नामेंट में 253 टीमों ने भाग लिया था जिसमें 66 टीमों को क्वालीफाई किया गया है टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार, उपविजेता को 31000 एवं मैन ऑफ द मैच व अन्य पुरस्कार भी दिए जाएंगे इस अवसर पर विधायक मुन्नालाल गोयल पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल कांग्रेस नेता मल्लू खान संगठन के सचिव कपिल किशन मुद्गल उपस्थित थे l


0 Comments