क्राईम ब्रांच ने 4 तस्करो को 3 क्विंटल गांजा सहित किया गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान...

क्राईम ब्रांच ने 4 तस्करो को 3 क्विंटल गांजा सहित किया गिरफ्तार



ग्वालियर 24.01.20 पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के निर्देषानुसार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रणवीर रावत का डेरा ग्राम हिम्मतगड थाना पनिहार स्थित घर में अवैध गॉजा रखा हुआ है।

उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये अति. पुलिस अधीक्षक शहर मध्य श्रीमती निवेदिता गुप्ता, अति. पुलिस अधीक्षक अपराध पंकज पाण्डेय एंव एसडीओपी घॉटीगांव प्रवीण अष्ठाना को कार्यवाही करने के लिये निर्देषित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषो के परिपालन मंे दिनांक 24.01.20 को थाना प्र्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. श्दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी पनिहार अमित शर्मा की संयुक्त टीम ने मिलकर मुखविर द्वारा बताये गये स्थान की घेराबंदी कर चार तस्करो को धरदबोचा।

गिरफ्तार चारो तस्करों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम (1) धर्मेन्द्र रावत पुत्र रणवीर रावत (2) पूरन पुत्र रामस्वरूप रावत (3) मलखान पुत्र बैजनाथ रावत (4) सतेन्द्र पुत्र रामसिंह रावत बताये। चारों तस्करों से 01 क्विंटल 73 किलो सूखा गांजा तथा 01 क्विंटल 38 किलो हरे पौघे कुल 311 किलो कीमत 30 लाख रूपये वरामद किया गया। मौके पर एसडीओपी घॉटीगांव प्रवीण अष्ठाना ने पहंुचकर तस्दीक की।

सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में एसडीओपी घॉटीगांव श्री प्रवीण अष्ठाना थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, उनि. मनोज सिंह परमार, शैलेन्द्र, पप्पु यादव, अमित शर्मा, शैलेन्द्र गुर्जर, प्र.आर. राजीव सोलंकी, दिनेष तोमर, गुलषन सोनकर, आर. भगवती सोलंकी, रामवीर सिंह, विकास तोमर, पान सिंह, मनोज एस, अंगद, रणवीर यादव, रोहित अहिरवार, गौरव आर्य म.आर. राखी वैष्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Reactions

Post a Comment

0 Comments