दिल्ली-एनसीआर में ओले पड़ने से बदल गया है मौसम का मिजाज...
मौसम में पहले से ज्यादा ठंड बढ़ गई है और वायु गुणवत्ता भी सामान्य
दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से ठंड ने धीमी-धीमी दस्तक दे दी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी सुधार दर्ज किया गया है। इसी बीच बुधवार को राजधानी व आसपास के इलाकों में मौसम ने ऐसी करवट ली कि एनसीआर में कई जगहें सफेद चादर से ढक गईं। .
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार दिन में अचानक बादल छा जाने और हल्की बारिश और ओले पड़ने से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम में पहले ज्यादा ठंड बढ़ गई है और खबर है कि वायु गुणवत्ता भी सामान्य स्थिति में बनी हुई है।
दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी एक साथ हुई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गाजीपुर डेयरी इलाके और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ओले भी पड़े हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 दिसंबर को मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ सकती है।
दिल्ली एनसीआर में बुधवार सुबह से ही सूरज आंख मूंदे हुए था। धूप नहीं खिलने के कारण ऐसा लग रहा था जैसे बादल जमीन पर उतर आए हों। दोपहर होते होते मौसम ने ऐसी करवट बदली कि हमेशा प्रदूषण से तर-बतर रहने वाले एनसीआर में पहले सुहानी हवाएं चलने लगीं फिर देखते ही देखते आसमान से बड़ी-बड़ी बूंदें गिरने लगीं।
मौसम में पहले से ज्यादा ठंड बढ़ गई है और वायु गुणवत्ता भी सामान्य स्थिति में बनी हुई है। दिल्ली समेत नोएडा व अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी एक साथ हुई है, जिससे ठंडक बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के गाजीपुर डेयरी इलाके और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में ओले भी पड़े हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 दिसंबर को मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ सकती है। उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का कहना है कि प्रदूषण न छंटने की बड़ी वजह हवा की धीमी गति व मिक्सिंग हाइट (वह ऊंचाई, जहां तक धरती से उठने वाली हवाएं पहुंचती हैं) का नीचे होना है।
हालांकि दिल्ली में वायु प्रदूषण में सोमवार की तुलना में 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 से बढ़कर 270 पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्की बूंदाबांदी होने से बुधवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर खराबी आने का अंदेशा है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण मंगलवार को भी खराब स्तर पर बना रहा। सोमवार की तुलना में इसमें 18 अंकों की बढ़ोतरी हुई। 24 घंटे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 252 से बढ़कर 270 पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हल्की बूंदाबांदी होने से बुधवार को हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार आया है, लेकिन बृहस्पतिवार को एक बार फिर खराबी आने का अंदेशा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी जयभगवान शर्मा के अनुसार यदि हवा इसी तरह चलती रही तो प्रदूषण का स्तर जल्द ही और घटकर सामान्य हो जाएगा। मौसम विभाग बरसात की भी संभावना जता रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। ऐसे में यहां बरसात होने की पूरी संभावना है। इससे बहुत फर्क पड़ेगा और हवा पूरी तरह साफ हो जाएगी।


0 Comments