नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ...

मान्यता चुनाव हेतु सम्पर्क अभियान



नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ" (NCRKS) की मण्डल अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव के सानिध्य में टीम ट्रैकमैन रेलकर्मचारियों के बीच संपर्क अभियान चलाया।

कर्मचारियो को  उनके अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराते हुए अनुज अग्रवाल ने कहा हर अन्याय और दमन का अंत करने के लिये नार्थ सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी संघ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने ट्रैकमैन भाईयों पर होने वाले छोटी-२ बातो को लेकर अन्याय/उत्पीड़न पर भारी रोष जताया।

उन्होंने रेलकर्मचारियों के वेतन से हो रही चंदा कटौती, नयी पेंशन स्कीम, आवास भत्ता जैसे मसलो पर मान्यता प्राप्त रेलयुनियनों द्वारा छल/धोखा किये जाने को लेकर समान्य रेलकर्मचारियों को जागरुक करते रहने के अपने संकल्प को दुहराया।कर्मचारियो ने एन सी आर के एस को मान्यता चुनाव में सहयोग करने का वादा किया।

सैकड़ो कर्मचारियो को संघठन की जानकारी दिया  जिसके लिए नीरज श्रीवास्तव ने हार्दिक आभार व्यक्त किया l
Reactions

Post a Comment

0 Comments