थाना स्टाॅफ से प्रभावी चैकिंग कराने के दिये निर्देष...
चोरी गया ट्रेक्टर पुलिस नें कुछ ही मिनटों में किया बरामद
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देषानुसार ग्वालियर जिलें मे चोरी व लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाषों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत समस्त अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अपने अधिनस्थ एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियों को थाना स्टाॅफ से प्रभावी चैकिंग कराने के निर्देष दिये गये थे।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषों के परिपालन मे दिनांक 28.11.2019 की रात्रि को थाना डबरा देहात के प्रआर. गंगा सिंह को बदमाषों द्वारा ग्राम रजियर के उदयभान सिंह गुर्जर के घर से ट्रैक्टर चोरी किये जाने की सूचना मिली। सूचना की जानकारी प्रआर. द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर मे तैनात प्रआर. भागीरथ सिंह, आर. जयवीर सिंह राठौर और आर. भानु श्रीवास्तव द्वारा वायरलेस सेट के जरिये एफआरव्ही, म्ब्व्ए आॅस्कर, गामा को तत्काल अपने-अपने क्षेत्र मे ट्रैक्टर की सर्चिंग करने हेतु बताया।
उक्त सूचना पर से सर्चिंग करते हुऐ थाना सिरोल की एफआरव्ही-22 मे तैनात आर0 673 प्रदीप जादौन, आर0 2112 प्रमोद रावत व चालक राजेन्द्र सिंह द्वारा रात्रि 02ः45 बजे नैनागिरि चैराहे पर उदयभान सिंह गुर्जर के घर से चोरी गये जाॅन डीयर कंपनी के ट्रेक्टर को बरामद कर लिया। ट्रैक्टर को चोरी करने वाले बदमाषों की तलाष की जा रही है।
सराहनीय भूमिका - उक्त ट्रैक्टर बरामदगी मे थाना डबरा-देहात के प्रआर. गंगा सिंह एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर के प्रआर. भागीरथ, आर. जयवीर सिंह, भानु श्रीवास्तव, प्रदीप जादौन, प्रमोद रावत व चालक राजेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments