इसरो ने एकबार फिर अंतरिक्ष में रचा इतिहास...
कार्टोसैट-3 के सफल लॉन्च पर PM मोदी ने दी बधाई
आंध्र प्रदेश l भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एकबार फिर इतिहास रचा है। इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्च पैड से कार्टोसैट-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसके साथ ही इसरो ने 13 अमेरिकी नैनो सैटेलाइट का भी सफल लॉन्च किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसरो की इसरो की इस कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है।इसरो प्रमुख के सिवन ने भी इस सफल लॉन्च पर खुशी जताई है। उन्होंने बताया कार्टोसैट-3 उच्चतम रिज़ॉल्यूशन वाला नागरिक उपग्रह है। इसरो ने कुल मिलाकर आज एकसाथ 14 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया है कार्टोसैट-3 सैटेलाइट के जरिए भारत, पाकिस्तान सहित अपने दुश्मन देशों की चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगा।
पीएम मोदी ने दी इसरो को बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, मैं इसरो टीम को बधाई देता हूं कि अभी तक पीएसएलवी-सी 47 का एक और सफल प्रक्षेपण स्वदेशी कार्टोसैट -3 उपग्रह और संयुक्त राज्य अमेरिका के एक दर्जन से अधिक नैनो उपग्रहों पर किया जा रहा है। उन्नत कार्टोसैट -3 हमारी उच्च संकल्प इमेजिंग क्षमता को बढ़ाएगा। इसरो ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है।
इसरो प्रमुख के सिवन ने जताई कार्टोसैट-3 के सफल लॉन्च पर खुशी
इसरो के. प्रमुख के सिवन ने कार्टोसैट-3 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि मुझे खुशी है कि पीएसएलवी-सी 47 ने 13 अन्य उपग्रहों के साथ सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। उन्होंने आगे बताया कि कार्टोसैट-3 उच्चतम रिज़ॉल्यूशन वाला नागरिक उपग्रह है। साथ ही कहाकि हमारे पास मार्च तक 13 अंतरिक्ष मिशन हैं, जिनमें 6 बड़े वाहन मिशन और 7 सैटेलाइट मिशन शामिल हैं।
इसरो ने लॉन्च किया कार्टौसैट-3 सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च किया है, इसके साथ 13 नैनोसैटलाइट को भी लॉन्च किया गया है। इसे PSLV-C47 द्वारा प्रक्षेपित किया गया है।
13 अमेरिकी सैटेलाइट भी सफलतापूर्वक स्थापित
13 अमेरिकी वाणिज्यिक उपग्रहों को भी सफलतापूर्व उनकी नामित कक्षाओं में स्थापित कर दिया गया है।इसको की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
कार्टोसैट-3 सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया
इसरो के कार्टोसैट-3 के अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कर दिया है। इसरो की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी उनके ट्विटर हैंडिल के माध्यम से दी गई है। इसरो ने आज कार्टोसैट-3 समेत 13 नैनो सैटेलाइट को एकसाथ लॉन्च किया है।
कार्टोसैट-3 समेत 13 नैनो सैटेलाइट किए गए लॉन्च
इसरो ने कार्टोसैट-3 सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से कार्टोसैट-3 के साथ 13 नैनो सैटेलाइट को भी लॉन्च किया गया है।



0 Comments