G News 24 : दीपावली मिलन समारोह में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने क्षेत्रवासियों से की आत्मीय मुलाकात !

 मिठाई और उपहार बांटकर दी शुभकामनाएं...

दीपावली मिलन समारोह में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने क्षेत्रवासियों से की आत्मीय मुलाकात !

ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने दीपावली के पावन अवसर पर ग्वालियर स्थित अपने निवास पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों एवं आत्मीयजनों से मुलाकात कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

समारोह के दौरान मंत्री श्री कुशवाह ने उपस्थित लोगों को मिठाइयां एवं उपहार वितरित किए तथा सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित इस मिलन समारोह में लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments