अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्वालियर सिटी ने आदेश पारित किए ...
स्वामित्व योजना में लापरवाही बरतने पर दो पटवारियों की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश !
ग्वालियर। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने एवं रुचि न लेने पर दो पटवारियों की एक-एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश पारित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्वालियर सिटी ने आदेश जारी कर दो पटवारियों की एक – एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश पारित किए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ग्वालियर सिटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रेखा सिंह पटवारी हलका तिलघना तहसील ग्वालियर ग्रामीण एवं श्रीमती गुंजन तिवारी पटवारी हलका निरावली तहसील ग्वालियर ग्रामीण को स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में रुचि न लेने व लापरवाही बरतने के आरोप में मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर दोनों पटवारियों की एक – एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश पारित किए हैं।




0 Comments