अमेरिकी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक का बड़ा दावा...
भारत में अमेरिकी सैनिक मैथ्यू वैनडाइक एवं 6 यूक्रेनियों की गिरफ्तारी के पीछे रूस का हाथ !
सितंबर में तिहाड़ जेल से रिहा हुए मैथ्यू वैनडाइक पर म्यांमार में जातीय सशस्त्र समूहों को हथियार और ड्रोन-युद्ध का ट्रेनिंग देने का आरोप है. इस बीच अदालत की सुनवाई में शामिल होने के लिए भारत लौटने के कुछ हफ्तों बाद उन्होंने दावा किया है. उन्होंने सोमवार (9 नवंबर 2026) को ट्वीट किया कि भारत ने मुझे और कई यूक्रेनियों को 6 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रखा. यह यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध का ही एक हिस्सा था.
गिरफ्तारी की कहानी से जुड़ी जानकारी आएगी सामने
मैथ्यू वैनडाइक ने कहा कि मैं आने वाले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया इंटरव्यू के जरिए गिरफ्तारी की कहानी से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां सामने लाऊंगा. वैनडाइक को 24 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था. डिफ़ॉल्ट बेल मिलने के बाद उन्हें एक महीने के लिए अपने घर जाने की अनुमति दी गई थी. 23 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट ने वैनडाइक और 6 यूक्रेनी नागरिकों को 24 फरवरी, 2027 को होने वाली अगली सुनवाई तक भारत से बाहर रहने की इजाजत दे दी.
सोशल मीडिया यूजर के सवालों के जवाब
मैथ्यू वैनडाइक के एक्स पोस्ट पर उन्होंने कई यूजर के सवालों के जवाब भी दिए. एक यूजर ने दावा किया कि उनकी रिहाई के लिए अमेरिकी सरकार ने दखल दिया था. इस पर वैनडाइक ने पूछा कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि उन्हें अमेरिकी सरकार के दबाव की वजह से छोड़ा गया है. उन्होंने भारत में हथियारों की तस्करी करने के बारे में एक अन्य सोशल मीडिया यूजर के सवाल को भी खारिज कर दिया और कहा कि भारत सरकार ने कभी भी उन पर ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया है.
कुछ यूजर्स ने उन्हें भारत न लौटने की चेतावनी दी, जिस पर वैनडाइक ने कहा कि वह फरवरी में अदालती कार्यवाही के लिए वापस भारत आएंगे, ठीक वैसे ही जैसे वह अक्टूबर में आए थे. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने खुद भारत से बाहर जाने की अनुमति नहीं मांगी थी, बल्कि यह फैसला उनके वकीलों ने लिया था.






0 Comments