G NEWS 24 : ग्वालियर में अमृतसर से पहुंची ‘शब्द चौकी यात्रा’, दाता बंदी छोड़ द्वार पर हुआ भव्य स्वागत

4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलाए जा रहे साप्ताहिक लंगर की सेवा निरंतर जारी...

ग्वालियर में अमृतसर से पहुंची ‘शब्द चौकी यात्रा’, दाता बंदी छोड़ द्वार पर हुआ भव्य स्वागत

ग्वालियर। अमृतसर साहिब से पैदल यात्रा कर ग्वालियर पहुंची ऐतिहासिक ‘शब्द चौकी’ का बुधवार सुबह 5 बजे दाता बंदी छोड़ द्वार पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर की समूह संगत, सिख फोरम के सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर कीर्तन और गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ पहुंची संगत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में सबसे आगे पवित्र निशान साहब रहे।

 दाता बंदी छोड़ द्वार पर संगत ने आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर शब्द चौकी का स्वागत किया। इस दौरान शब्द चौकी के मुख्य जत्थेदारों ने सिख फोरम के प्रमुख सदस्यों और पदाधिकारियों को गुरुघर की बख्शिश के रूप में सिरोपे और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। धार्मिक आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रायडू, खेरिया और पुरानी छावनी सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। 

श्रद्धालुओं ने सेवा करते हुए करीब 500 से 600 संगत सदस्यों को प्रसाद छकाया।सिख फोरम ग्वालियर की ओर से 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक साप्ताहिक लंगर सेवा भी लगातार जारी है। बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लंगर चला, जिसमें करीब 3000 संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा 10 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। सि

ख फोरम ने सिख संगत और शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सेवा में योगदान देने की अपील की है। दाता बंदी छोड़ द्वार के विधिवत नामकरण के अवसर पर विशेष अरदास भी की गई। अमृतसर से पैदल यात्रा कर पहुंची शब्द चौकी की संगत ने द्वार का नामकरण किए जाने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्थानीय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Reactions

Post a Comment

0 Comments