G News 24 : पति को चकमा देकर महिला वापस लौटी,उसके बहाने सुनकर पुलिस ने पकड़ लिया माथा !

 मैं भागी नहीं, मैंने तो लिफ्ट ली थी… 

पति को चकमा देकर महिला वापस लौटी,उसके बहाने सुनकर पुलिस ने पकड़ लिया माथा !

ग्वालियर। चिडि़याघर के बाहर 6 अक्टूबर को शिवपुरी की 18 वर्षीय सुहाना रजक पति के पार्किंग में जाने के बाद एक मोटरसाईकिल सवार युवक के साथ चली गयी थी। पति 26 सेकेण्ड बाद लौटा तो सुहाना मौके पर नहीं मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में वह दूसरी बाइक पर बैठकर जाती हुई दिखाई दी थी। 

20 दिनों के बाद लौटने सुहाना ने पुलिस को बताया कि वह भागी नहीं थी। बल्कि मोटरसाईकिल सेवार से लिफ्ट लेकर गयी थी। उसके अनुसार मोटरसाईकिल सवार उसे बहोड़ापुर मोतीझील इलाके में छोड़ गया था। वहां रास्ता भटकने के बाद वह एक झोंपडी में रहने लगी। अब वह न तो पति के साथ जाना चाहती है और नहीं किसी बॉयफ्रेंड के साथ जाने की बात स्वीकार कर रही है। उसे नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रही है।

शिवपुरी निवासी 21 वर्षीय करण रजक 6 अक्टूबर को एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने ग्वालियर आया था। वह मोटरसाईकिल सवार आया था और उसकी पत्नी सुहानी रजक 18 वर्षीय भी उसके साथ थी। दोनों की शादी 5 माह हुए थे। रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम के बाद सुहाना ने ग्वालियर का चिडि़याघर घूमने की इच्छा जताई थी। इसके बाद करण उसे लेकर मोटरसाईकिल से चिडि़याघर पहुंचा था।

तीन साल में तीन बार घर से भाग चुकी है...

पुलिस जांच और रिकॉर्ड के मुताबिक, सुहाना पिछले तीन साल में तीन बार घर से गायब हो चुकी है।

  1. पहली बार: वह मुरैना से गायब हुई थी। उस समय पुलिस ने उसे ढूंढ लिया था।
  2. दूसरी बार: दो साल पहले, जब वह नाबालिग थी, महाराजपुरा के डीडी नगर से अरमान नाम के युवक के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसे बरामद किया था और अरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
  3. तीसरी बार: साल 2026 में बालिग होने के बाद परिजनों ने उसकी शादी शिवपुरी में करा दी। शादी के बाद वह पति के साथ ग्वालियर आई और 6 अक्टूबर को चिड़ियाघर के बाहर से गायब हो गई।

पांच सवाल जिनके नहीं दिए जवाब...

  • जिस बाइक सवार के साथ वह गई थी,वह कौन था?
  • लिफ्ट ली थी, तो दौड़कर बाइक पर क्यों बैठी?
  • मोतीझील में जिस झोंपड़ी में रहने की बात कही, वह कहां है?
  • मोबाइल की लोकेशन मुरैना कैसे आई?
  • अगर वह भागी नहीं थी, तो पति के साथ जाने से इनकार क्यों कर रही है?

पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक, युवती अपने आप वापस लौटी है। पड़ाव थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी, इसलिए उसके बयान लिए गए हैं। वह लिफ्ट लेकर जाने की बात कह रही है। फिलहाल उसे नारी निकेतन भेजा जा रहा है।

Reactions

Post a Comment

0 Comments