G News 24 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरते हुए जमकर धोया !

 परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट..., कांग्रेस बार-बार फेल हो रहे प्रोडक्ट को लॉन्च करने में लगी हुई है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरते हुए जमकर धोया !

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक समिट के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आज दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है, वहीं कुछ लोग भारत में डिसऑर्डर के सपने देख रहे हैं. आज जब दुनिया में इतनी अव्यवस्था है, तब एक मजबूत भारत की तस्वीर जानी चाहिए लेकिन ये लोग भारत की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने में लगे हैं. 

राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 'ये लोग विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं. विदेशियों से दखल की अर्जी लगाते हैं. पता नहीं, कब तक कांग्रेस अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी.'

उन्होंने कहा कि 'सालभर में हमारे श्रीहरिकोटा से उतनी लॉन्चिंग नहीं होती, जितनी एक साल में कांग्रेस के लोग अपने नेता की लॉन्चिंग की नाकाम कोशिश कर लेते हैं. कांग्रेस को अपनी जो दुर्दशा करनी है, करे, हमें कोई समस्या नहीं है, लेकिन अपने परिवार को लगातार नाकामी के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस अब भारत की उपलब्धियों, भारत की अच्छाइयों को और भारत की प्रगति को ही कटघरे में ही खड़ा कर रही है.'

'कांग्रेस अंगूर की बेल काटने में ही जुट गई'

पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि 'अंगूर इतने खट्टे हैं कि कांग्रेस अंगूर की बेल को ही काटने में जुट गई है. कांग्रेस का ये परिवार उनकी पार्टी पर बोझ बन चुका है. पार्टी के बड़े बुजुर्ग भी ये समझते हैं. अकेले में मिलने पर हमें बताते भी हैं लेकिन अपमान का घूंट पीकर चुप भी रहते हैं.'

उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस के इस रवैये का नुकसान सरकार के ईमानदार आलोचकों पर भी होता है. ये लोकतंत्र पर बड़ा खतरा है. जो लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ अपनी बात रखना चाहते हैं, उनकी बात भी कांग्रेस के शोर में खो जाती है.' पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के चीखने-चिल्लाने में उन ईमानदार आलोचकों की आवाज दब जाती है, जो देश का हित चाहते हैं.

'कांग्रेस वो परजीवी बन गई है...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हमने संसद में देखा है विपक्षी दलों के कितने ही युवा हैं जो अपनी बात रखना चाहते हैं, सरकार की आलोचना करना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस संसद नहीं चलने देती कि दूसरों को मौका नहीं मिल जाए, क्योंकि कांग्रेस को एक ही को लाइमलाइट में रखना है. ऐसा करके कांग्रेस विपक्ष के युवा सांसदों के साथ बहुत अन्याय करती है.' 

उन्होंने कहा कि 'जो आंदोलन सरकार की कमियों को उजागर करना चाहते हैं जो वाकई सिस्टम में सुधार करना चाहते हैं और लोकतंत्र में सुधार करना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस उन्हें भी तबाह कर देती है.'

पीएम मोदी ने कहा कि 'कांग्रेस वो परजीवी बन गई है जो किसी को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती. दिमागी नक्सलियों ने कांग्रेस के दिमाग पर ऐसा कब्जा कर लिया है कि कांग्रेस ने खुद के सोचने की क्षमता ही खो दी. जो जंगलों में विनाश करते थे, वो अब कांग्रेस में घुसकर देश का सर्वनाश करने पर तुले हैं.'

Reactions

Post a Comment

0 Comments