G News 24 : कांग्रेस फ्रस्ट्रेशन में है.खरगे द्वारा दिए गए बयान के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को माफी मांगनी होगी !

 खरगे के विवादित बयान के पीछे रणनीति,गिरिराज सिंह का बड़ा बयान...

कांग्रेस फ्रस्ट्रेशन में है.खरगे द्वारा दिए गए बयान के लिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी को माफी मांगनी होगी !

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस फ्रस्ट्रेशन में है. राहुल गांधी और सोनिया गांधी को माफी मांगनी होगी. मल्लिकार्जन खरगे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार (26 अक्टूबर, 2026) को प्रतिक्रिया देते हुए राहुल और सोनिया गांधी पर हमला किया. गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के पिता को केवल खरगे ने गाली नहीं दी है, इनकी (कांग्रेस) सोच में ये है, डीएनए में ये है. गिरिराज सिंह ने आगे कहा, "मौत का सौदागर किसने कहा? सोनिया गांधी ने, नाली का कीड़ा किसने कहा कांग्रेस ने, मां को गाली किसने दिलाई? कांग्रेस ने…"

प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी पर बीजेपी नेता ने कहा, "ये खरगे जी ने सोची-समझी रणनीति के तहत किया है. लोकसभा में तो आप लोग झूठ बोल लेते हो क्योंकि बाहर लोग उस पर टिप्पणी नहीं करते, लेकिन आपने जनता की अदालत में, जनसभा में जो मोदी जी के पिता जी को गाली दी है… ये कांग्रेस के चट्टे-बट्टे जो आपके पक्ष में खड़े हुए हैं हमारे गांव की कहावत है- चूड़ा की गवाही दही…"

फ्रस्ट्रेशन में कांग्रेस पार्टी: गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर राहुल गांधी इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे, मल्लिकार्जुन खरगे से नहीं कहेंगे कि माफी मांगें तब तक देश की जनता को हम लोग कहते रहेंगे कि ये कांग्रेस पार्टी फ्रस्ट्रेशन में है. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस खात्मा की ओर है. कांग्रेस 9-9 राज्यों में 40-40 साल से सत्ता में नहीं आई है. अब सोच रही है कि देश में अराजकता फैलाकर आएं. गाली देना अराजकता ही है. 

उन्होंने कहा, "मोदी जी की मां को गाली देना, पिता को गाली देना इनकी फितरत में है… राहुल गांधी, सोनिया गांधी को माफी मांगनी होगी… मोदी गरीब का बेटा है… गांधी परिवार का नहीं है इसलिए गाली दे रहे हैं? चाय बेचने वाले का बेटा है इसलिए गाली दे रहे हो?"

Reactions

Post a Comment

0 Comments