G News 24 : कांग्रेस शासित कर्नाटक काMLCचुनाव,भाजपा एवं NDA के उम्मीदवारों की बैलेट पेपर से भी जीत लिया !

 कांग्रेस अब EVM से वोट चोरी का आरोप भी नहीं लगा सकती ...

कांग्रेस शासित कर्नाटक काMLCचुनाव,भाजपा एवं NDA के उम्मीदवारों की बैलेट पेपर से भी जीत लिया !

बेंगलुरू। भाजपा उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद के पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लिम्बिकाई को 9,323 मतों के अंतर से हराया।  कर्नाटक में बैलेट पेपर से हुए MLC चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस शासित इस राज्य में एनडीए गठबंधन ने बड़ी जीत दर्ज की है। चार सीटों पर हुए चुनाव में पहले इन चार सीटों में से बीजेपी के पास तीन सीटें थीं जबकि एक सीट कांग्रेस के पास थी। 

इस बार कांग्रेस ने JDS यानी जनता दल सेक्युलर के हाथों अपनी सीट गंवा दी है। बैलेट पेपर पर हुए चुनाव में जेडीएस नेता एपी रंगनाथ ने बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के सिटिंग एमएलसी पुटन्ना को हरा दिया। एपी रंगनाथ को 10 हजार 810 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी पुटन्ना को 9 हजार 902 वोट ही मिल सके।

इसके अलावा अन्य तीन सीटें जहां पहले से ही बीजेपी के निर्वाचित MLC हैं, उन तीनों में उत्तर पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के शशिल जी नमोशी ने जीत हासिल की है। दक्षिण पूर्व स्नातक सीट पर भी बीजेपी उम्मीदवार केएम सुरेश कांग्रेस के शशि हुलिकुंते मठ से आगे चल रहे हैं।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एस.वी. संकानूर ने कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में 'वेस्ट ग्रेजुएट्स' निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोहन लिम्बिकाई को 9,323 मतों के अंतर से हराया। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, वरीयता मतों की गिनती पूरी होने पर संकानूर ने निर्णायक बढ़त बना ली, जिससे इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र पर भाजपा की पकड़ और मजबूत हो गई। 'वेस्ट ग्रेजुएट्स' निर्वाचन क्षेत्र में धारवाड़, हावेरी, गदग और उत्तर कन्नड़ ये चार जिले आते हैं।

Reactions

Post a Comment

0 Comments